भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से बातचीत कर भरतपुर की पेयजल समस्याओं पर चर्चा की।
डॉ. गर्ग ने अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए सावंत को बताया कि गर्मी का मौसम आने के साथ ही भरतपुर में पानी की समस्या होने लगी है। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसीएस भास्कर ए सावंत से भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा।