फगवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी मंडल पांछटा की एक विशेष मीटिंग मंडल प्रधान मंहिदरपाल पंडोरी की प्रधानगी में हुई,जिसमेेंं भाजपा के जिला महामंत्री अवतार सिंह मंड विशेष तौर पर उपस्थित हुए। मीटिंग को संबोधन करते हुए अवतार सिंह मंड ने कहा कि मिशन 2017 के लिए गांव में बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत किया जाएगा। बूथों की मजबूती के लिए दस अकटूबर को बूथ सम्मेलन फगवाड़ा के केजी रर्जाेट में करवाया जा रहा है। जिसमें पंजाब भाजपा के प्रभारी प्रभात कुमार, भाजपा पंजाब के प्रधान विजय सांपला,भाजपा पंजाब के महासचिव दिनेश कुमार भी शामिल होगे। उन्होंने नई घोषित टीम को बधाई दी। इस मौके राम आसरा लखपुर को महासचिव, रणजीत सिंह हरीपुर, करम सिंह भुल्लाराई,करनैल सिंह बोहानी को उपाध्यक्ष साहिब सिंह को प्रैस सचिव, कमलजीत कौर ढड्डे को सचिव बनाया गया। मीटिंग में बलवंत सिंह बेगमपुर को एसी मोर्चा का पांछटा मंडल का अध्यक्ष महिंदरपाल ने घोषित किया। कार्यक्रम में सुलखन सिंह मौली, अमरीक सिंह टिब्बी आदि के अलावा गांव के लोग उपस्थित थे।