Looks like you've blocked notifications!

गायब कोचिंग सेंटर संचालक बोरी में बन्द मिला

पानीपत। पिछले लगभग 12 दिनों से गायब कम्पयूटर कोचिंग सेंटर संचालक पानीपत के सेक्टर 24 के नजदीक झाडिय़ों में बोरी में बंद मिला। जानकारी के अनुसार वहां से गुजरते राहगीरों ने इस सबंध में जानकारी पुलिस को दी। गौरतलब है कि रविंदर पुत्र दिलबाग सोदपुर मेें टीचिंग का काम करता हैं वह 25 अक्टूबर से अपने घर से गयाब था। रविंद्र के घर वालो ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाने में भी दर्ज करा रखी है। लेकिन रविंद्र की कोई जानकारी अभी तक उन्हें नहीं मिली थी। सोमवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी की एक लडक़ा बोरी में बंद सेक्टर 24 में बेहोश पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रविन्द्र को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रविन्द्र ने होश में आने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर उसके अपहरण का आरोप लगाया है। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PICयह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
Share this article