Looks like you've blocked notifications!

जयपुर में ऑपरेशन आग के तहत बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्टल जब्त

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की ओर से शुरू हुए ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) तहत कानोता थाना पुलिस और पूर्व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस ने देशी पिस्टल जब्त किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) अभिजीत सिंह ने बताया कि जयपुर कमिश्नरेट की ओर से शुरू हुए ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) तहत कानोता थाना पुलिस और पूर्व जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार लेकर घूम रहे आरोपित नंदकिशोर उर्फ देवराज निवासी सुमेल आगरा रोड को थाना इलाके में स्थित जामडोली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक देसी पिस्टल बरामद किया है। पुलिस आरोपित के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही आरोपित से अवैध हथियार की खरीद—फिरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
Share this article