Looks like you've blocked notifications!

जयपुर में आर्म्स एक्ट में बदमाश गिरफ्तार, चाकू जप्त

जयपुर। माणक चौक थाना पुलिस ने मंगलवार शाम धारदार चाकू लेकर घूमते एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।पुलिस ने बताया कि आर्म्स एक्ट में आरोपित कल्लू को गिरफ्तार किया गया है, वह जलेबी चौक पर खानाबदोश रहता है। शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि झूलेलाल मंदिर के पास एक व्यक्ति चाकू से आते जाते लोगों को डरा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित कल्लू को पकड़ा, जिसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया।
Share this article