Looks like you've blocked notifications!

न्यूयॉर्क में नेल सैलून में घुसी मिनीवैन, चार लोग मरे

न्यूयॉर्क । अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक मिनीवैन के एक नेल सैलून से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एबीसी7 न्यूयॉर्क ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम 4:30 बजे के आसपास मिनीवैन लॉन्ग आइलैंड के डियर पार्क में 796 ग्रैंड बुलेवार्ड पर हवाई नेल एंड स्पा के आर-पार निकल गई।दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों में सभी नेल सैलून के अंदर मौजूद लोग थे।डियर पार्क अग्निशमन विभाग के सहायक प्रमुख डोमिनिक अल्बानसे ने बताया कि ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया है और वह आंशिक रूप से होश में है।फंसे हुए लोगों को निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।हवाई नेल एंड स्पा नामक नेल सैलून डियर पार्क के एक शॉपिंग क्षेत्र में कई दुकानों में से एक है।--आईएएनएस
Share this article