Looks like you've blocked notifications!

'चिल्लई कलां' समाप्त होने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में सुधार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कठोर सर्दी की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे 'चिल्लई कलां' कहा जाता है, मंगलवार को समाप्त हो रही है। केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का एक और दौर देखने को मिला।पिछले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। श्रीनगर में 0.8 डिग्री जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में क्रमश: शून्य से 6 डिग्री नीचे और शून्य से 3.3 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया।लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 और कारगिल में माइनस 7.6 दर्ज किया गया।जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.5, कटरा में 7.1, बटोट में 3.3, भद्रवाह में 1 और बनिहाल में 1.2 डिग्री दर्ज किया गया।--आईएएनएस
Share this article