रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल एनएन जोशी ने बताया कि रविवार तड़के
नियंत्रण रेखा के पास सेना के जवानों ने पीओके की तरफ से आतंकियों के समूह
को घुसपैठ करते हुए देखा। जब उसे समर्पण करने को कहा गया तो आतंकवादियों ने
अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस
मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। घटनास्थल से तीन हथियार और विस्फोटक मिले
हैं।