जयपुर। भारत विकास परिषद, हवामहल शाखा द्वारा जयपुर स्थापना दिवस के अवसर पर पांच दिवसीय संस्कृति सप्ताह के तहत 18 नवंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीतारामपुरी, जयपुर में “म्हारो प्यारो राजस्थान” राजस्थानी लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो वर्गों (कक्षा I–V एवं कक्षा VI–XII) में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुंदर राजस्थानी लोक-नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें घूमर, बिन्नी, मीठी बाता धारी, रंगीलो राजस्थान आदि प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम का संचालन शाखा महिला संयोजिका डॉ. विष्णु प्रिया टेमाणी द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में संचित्ता गुप्ता, रेनू सोनी और बबीता सोनी रही। विजेता विद्यार्थियों की सूचीः कक्षा I–V: 🥇 आरूही – पीली लुगड़ी का झाला 🥈 जैनव – म्हारी घूमर छ नखराली 🥉 रितिका कहर – खम्मा घणी खम्मा खम्मा घणी कक्षा VI–XII: 🥇 निशा धानका – मिश्री से मीठी बाता धारी 🥈 साक्षी – म्हारो प्यारो राजस्थान 🥉 मुस्कान – घूमर
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने रंग, संगीत और राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत कर दिया। जयपुर स्थापना दिवस को समर्पित यह “रंगीलों राजस्थान” आयोजन सभी के लिए यादगार अनुभव रहा।