Looks like you've blocked notifications!

वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिएएमजीएसयूकी टीम का चयन

बीकानेर। वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए बीकानेर की महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी की टीम का चयन कर लिया गया है। टीम में बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम में लूणकरणसर के गांव खोखराणा के पवन गोदारा को भी शामिल किया गया है। हनुमानगढ़ के पवन गोदारा ने युनिवर्सिटी टूर्नामेंट के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था। बीकानेर से कुछ और खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। पवन ने इससें पूर्व में स्कूली राजस्थान फुटबॉल टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है। युनिवर्सिटी के लिए बनी ये टीम मध्यप्रदेश के जबलपुर में होने वाली वेस्ट जोन इंटर विश्वविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम में अमनदीप, प्रेम कुमार, अनन्त कुमार सोलंकी, अभिषेक नैण, करण भारद्वाज, अजय गोदारा का नाम शामिल है। वहीं सुमित तावणियां, ऋषिराज जागा का बीकानेर से चयन हुआकुलदीप, साजिद खान नोहर से, अश्वनी पांडे, विश्वेंद्र सिंह, भुवनेश बिस्सा, रेखराज का बीकानेर व शरद शर्मा को हनुमानगढ़ से चयन हुआ है।
Share this article