Looks like you've blocked notifications!

लव मैरिज बनी मारपीट का कारण, धारधार हथियारों से हमला

अम्बाला। खोजकीपुर में करधान के एक परिवार पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें चार लोगो को चोटें आईं हैं। गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार घायल रामसिंह चनालिया ने बताया कि उनके भतीजे ने लगभग आठ महीने पहले गांव की ही एक लडक़ी से लव मैरिज की है जिसके बाद वह मुम्बई में रहने चला गया। लडक़ी के परिवार वाले आए दिन कोई न कोई बहाना बनाकर मारपीट करने का प्रयास ढूंढते रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह जब वह काम पर आ रहे थे तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर मदद के लिए फोन किया। कुछ देर बाद महेशनगर थाने से एएसआई रैंक के अधिकारी का फोन आया और उसने मौके पर पहुंचने की बजाए थाने में आने को कहा। तेजधार हथियारों के वार से भाई सतबीर, ज्ञानचंद और भतीजे विक्रम को भी चोटें आईं हैं। सतबीर और ज्ञानचंद को गंभीर चोटें होने की वजह से पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पीडि़तों ने पुलिस को देखकर अस्पताल में नारेबाजी करके अपना गुस्सा इजहार करने का प्रयास किया।
Share this article