जयपुर। विभिन्न मांगों को लेकर 17 विधानसभा सदस्यों को उनके आवास एवं विधानसभा परिसर में ज्ञापन सौंपे गए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, मंत्री सुरेश रावत, विजय चौधरी, जोराराम कुमावत, जवाहर सिंह बेढम तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल रहे।ज्ञापन सौंपने की यह प्रक्रिया कल तक पूरी की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव, मंत्री बत्ती लाल बैरवा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी और अजमेर जिला अध्यक्ष प्रहलाद खुरडिया ने संभाली है।आज ज्ञापन देने वालों में महामंत्री सुंदरलाल भावरिया, मंत्री ज्ञानचंद मीणा, सीकर जिला अध्यक्ष कैप्टन बलदेव यादव, नीमकाथाना तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव सहित वरिष्ठ पूर्व सरपंच बंशीधर गुर्जर और भोलाराम लांबा आदि शामिल रहे।पदाधिकारियों ने बताया कि संबंधित विधानसभा सदस्यों तक ज्ञापन पहुंचाने का अभियान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। इसके तहत शेष जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन सौंपे जाएंगे।