Looks like you've blocked notifications!

बस्सी में जर्जर व क्षतिग्रस्त तीन मंजिला हवेली को हटाने की मांग, एसडीओ को दिया ज्ञापन

जयपुर। जयपुर जिले के बस्सी कस्बे के वार्ड नम्बर 25 में रामदेवजी के मंदिर के पास क्षतिग्रस्त और जर्जर तीन मंजिला हवेली के मलबे काे हटाने की मांग की है। इसके लिए ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी और सरपंच को ज्ञापन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हवेली चार दशक पुरानी बताई जा रही है। अभी बस्सी में आई तेज बारिश से हवेली के तीन दीवारें ढह गई है। अब इस हवेली की एक दीवार और मलबा पडा हुआ है उसके हटाने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत करवा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र ही मलबे को हवेली और मलबे को हटाया जाए नहीं तो कोई बडा हादसा हो सकता है। सामाजिक संगठन में कार्यरत डालचंद संगाडिया ने बताया कि प्रशासन को अवगत करा दिया है लेकिन अभी तक इस क्षतिग्रस्त हवेली को हटाया नहीं गया है।
Share this article