Looks like you've blocked notifications!

मीरा कुमार का राजस्थान दौरा 11 जुलाई को

जयपुर। यूपीए सहित अन्य विपदलों की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मीरा कुमार 11 जुलाई को प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि मीरा कुमार 11 जुलाई को सुबह 10:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां कांग्रेसजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उसके बाद मीरा कुमार दोपहर 12 बजे जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेगी। जहां कांग्रेस विधायकों, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से मुलाकात करेंगी तथा पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगी। मीरा कुमार अपराह्न 3:30 बजे जयपुर से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगी।
Share this article