बीकानेर। केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मेघवाल शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केन्द्र सरकार की योजनाओं में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के प्रयास करें। मेघवाल ने कहा कि पीबीएम एवं गंगाशहर अस्पताल में सीएसआर के तहत कार्य करवाए जाएंगे। इसी प्रकार वे स्कूलें, जो फर्नीचर के अभाव में बोर्ड के परीक्षा केन्द्र नहीं बन पा रहे हैं, उनमें सीएसआर के माध्यम से फर्नीचर उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रथम फेज में ऐसी 20 स्कूलों का चयन किया जाएगा। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को राशि का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जाए। मेघवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा एकीकृत जलग्रहण योजना सहित केन्द्र सरकार की 23 योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मौसमी बीमारियों की स्थिति तथा उनसे निपटने की तैयारियां के बारे में जाना। महापौर नारायण चौपड़ा ने कहा कि एलीवेटेड रोड की डीपीआर तथा टेंडर से संबंधित कार्य शीघ्र किए जाएं। डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने सोफिया स्कूल रोड तथा पुलिस लाइन सहित शहरी क्षेत्र की एनएच में आने वाली सडक़ों में जलभराव की समस्या के निजात के लिए योजना बनाने की बात कही। कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में सर्वे से बची ढाणियों के सुझाव जनप्रतिनिधियों से लेने की बात कही। यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं
क़दम ? आप भी पढ़ेंयह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार