Looks like you've blocked notifications!

कांग्रेस के शक्ति प्रोग्राम की लॉन्चिंग के लिए बैठक का आयोजन

करौली। कांग्रेस की ओर से शक्ति प्रोग्राम की लॉन्चिंग के लिए जिला मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश माली, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा, उपसभापति नफीस अहमद सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को शक्ति कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही कार्यकर्ताओं को और आमजन को अधिक से अधिक संख्या में शक्ति से जोड़ने पर जोर दिया गया।
Share this article