जयपुर। अतिक्रमण निरोधक समिति अध्यक्ष लक्ष्मण नूनीवाल की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय स्थित पन्नाधाय सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर निगम ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में लगने वाले अवैध साप्ताहिक बाजार के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।लक्ष्मण नूनीवाल ने संबंधित अधिकारियों को अवैध हटवाडे़ हटाने का आदेश दिया साथ ही कहा की जिन हटवाड़ों को नगर निगम के द्वारा परमिशन नहीं दी गई है ऐसे हटवाड़े तत्काल हटाये जाए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन थड़ी, ठेले, स्ट्रीट वेंडर्स के पास नगर निगम का लाइसेंस नहीं है उनको भी हटाया जाए साथ ही 2021 से 2024 तक जिन भी स्ट्रीट वेंडर्स के कार्ड बनाए गए हैं उनका जोन स्तर पर सर्वे कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके द्वारा आवंटित जगह पर ही थड़ी या ठेला लगाया जा रहा है या नहीं इसके साथ ही अवैध रूप से लगी हुई पान बूथ, डेयरी बूथ को भी हटाया जाए जिन थड़ी ठेले वालों को निगम के द्वारा परमिशन नहीं दी गई है उन्हें अतिक्रमण मानकर तुरंत हटाया जाए तथा जिन दुकानों के बाहर किराए पर थड़ी ठेले लगे हुए हैं उन थड़ी ठेले वालों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाए।बैठक में अतिक्रमण निरोधक समिति के सदस्य महेश सैनी, हिमांशु जैन, उषा टाटीवाल वीरेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र कुमार भोजक, उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा, निदेषक विधि ओमप्रकाष शर्मा, उपायुक्त एनयूएलएम रजनी माधीवाल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।