Looks like you've blocked notifications!

Rajasthan: सत्ता और संगठन में तालमेल के लिए PCC में बैठक

जयपुर । सत्ता और संगठन में तालमेल को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर में राज्य के मंत्रीमंडल सदस्यों, पीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्षों और अग्रिम संगठनों की प्रदेशाध्यक्षों की संयुक्त बैठक हो रही है। पीसीसी चीफ और डिप्टी सीएम सचिन पायलट की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद है। बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की 150वीं जयंती को समरोहपूर्वक मनाये जाने, पार्टी के सदस्यता अभियान 2018-2022 को गति देने तथा आगामी नवम्बर माह में होने वाले 52 नगर निकायों के चुनावों के बारे में विस्तृत विचार-विमर्श किया जायेगा।
Share this article