Looks like you've blocked notifications!

राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित

-अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण का किया आह्वानजोधपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं न्यायाधिपति विजय बिश्नोई, अध्यक्ष् राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जोधपुर के निर्देशानुसार 13 मई को राजस्थान उच्च न्यायालय में इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष, राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जोधपुर की अध्यक्षता में राजस्थान उच्च न्यायालय के मध्यस्थता केन्द्र परिसर में सोमवार को बैठक आयोजित हुई। राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव अजीज खान ने बताया कि माननीय न्यायाधिपति विजय बिश्नोई, अध्यक्ष, राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जोधपुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, युनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, दी ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड के लीगल प्राधिकृत अधिकारी व अपीलांट अधिवक्तागण ने भाग लिया। न्यायाधिपति ने बैठक में उपस्थित विभिन्न इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों व अधिवक्ताओं से इस द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए रैफर होने वाले प्रकरणों में अधिकाधिक पक्षकारों को बुलाकर राजीनामे के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त एमएसीटी व अन्य इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपनी कंपनी के ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों को निस्तारित करवाने का आह्वान किया।न्यायाधिपति की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण, विभिन्न इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों व विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने इस द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Share this article