Looks like you've blocked notifications!

मेरठ विकास प्राधिकरण ने कराए 75 हजार अवैध निर्माण

मेरठ। विकास प्राधिकरण पर आज सच नाम की एक सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर प्राधिकरण के खिलाफ विरोध दर्ज किया। इन लोगों का कहना था शहर भर में जितने भी अवैध निर्माण हो रहे हैं वो प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारियों ने रिश्वत लेकर शहर में 75000 अवैध निर्माण करवाए हैं। इन लोगों ने बताया कि जल्द ही संस्था लोग भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार कर शहर के चौराहों पर लगाएंगे।
Share this article