Looks like you've blocked notifications!

ईस्टरब्रुक काे सहकर्मी से संबंध बनाने पर मैकडोनाल्ड के CEO पद से हटाया

न्यूयार्क। मैकडोनाल्ड ने अपने सीईओ स्टीव ईस्टरब्रुक को कम्पनी से बाहर का दरवाजा दिखा दिया है। क्योंकि उस पर आरोप है कि कंपनी के एक कर्मचारी के साथ संबंध था। इसकी वजह से कंपनी ने उन्हें निकालने का निर्णय लिया है। मैकडोनाल्ड कंपनी ने बताया कि उन्होंने सही निर्णय नहीं लिया है। कंपनी के नियमों के मुताबिक, प्रबंधकों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष अधीनस्थों के साथ संबंध रखने की अनुमति नहीं देता है। ईस्टरब्रुक का कार्यकाल 1 मार्च 2015 से शुरू हुआ था। ईस्टरब्रुक की जगह अब क्रिस केम्पकिन्स्की लेंगे। केम्पकिन्स्की साल 2015 से मैकडोनाल्ड के साथ जुड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने मैकडोनाल्ड यूएसए के अध्यक्ष के रूप में काम किया था।
Share this article