Looks like you've blocked notifications!

मातृशक्ति विषयक चल चित्रकला प्रदर्शनी 22 को

जयपुर। स्नेहिल संस्था, देहरादून और राजस्थान विश्वविद्यालय के चित्रकला विभाग की ओर से 22 मार्च को दोपहर 1 बजे मातृ शक्ति विषयक द्वितीय चरण चल चित्रकला प्रदर्शनी राजस्थान यूनिवर्सिटी के चित्रकला विभाग में लगाई जाएगी। उद्घाटन वीणा समूह के अध्यक्ष के.सी. मालू करेंगे। मातृ शक्ति अखिल भारतीय चल कला प्रदर्शनी में भारत में आदि काल से वर्तमान काल की सशक्त नारियों पर आधारित चित्र डिस्पले किए जाएंगे। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जनमानस एवं भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के महत्व को जाग्रत करना है। प्रदर्शनी अनेक राज्यों से होते हुए अक्टूबर में दिल्ली पंहुचेगी, जिसमें चयनित चित्र पुरस्कृत किए जाएंगे। प्रदर्शनी का समापन 24 मार्च को होगा। प्रदर्शनी प्रात: 10 से 5 बजे तक खुली रहेगी।
Share this article