Looks like you've blocked notifications!

मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं आईडीएसएमटी कालोनीवासी

टोंक। नगर परिषद टोंक द्वारा आईडीएसएमटी आवासीय योजना के तहत खेल स्टेडियम के पास आवासीय कॉलोनी बसाई गई थी। लेकिन आज भी कालोनीवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सुविधाओं से वंचित कॉलोनीवासी बुधवार को नगर परिषद टोंक पहुॅंचे जिन्होंने अपनी समस्याओं कोलेकर आयुक्तको ज्ञाापन दिया । आईडीएसएमटी आवासीय कालोनी निवासी मांगीलाल चन्देल ने बताया हैं नगर परिषद टोंक काटी गई आवासीय कालोनी में ले आउट के अनुसार दर्शाई गई सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं कराई गई । शहर का कचरा भी आईडीएसएमटी आवासीय कॉलोनी में ही डाला जा रहा हैं जिससे लोगों का वहां रहना दूभर हो रहा हैं।
Share this article