Looks like you've blocked notifications!

शमशान घाट में रहने वाले साधु की दर्दनाक हत्या

हिसार। जिले के गांव बुढ़ाखेड़ा के श्मशान घाट में रहने वाले 60 वर्षीय साधू की अज्ञात लोगों ने धारधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक साधू पिछले कुछ समय से शमशान भूमि में ही रह रहा था। लोगों को उसके बारें में कोई खास जानकारी नहीं है। गुरुवार सुबह जब क्षेत्र के लोग किसी काम से शमशान की ओर गए तो वह लहुलुहान हालत लोगों को मिला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Share this article