Looks like you've blocked notifications!

बसपा की ओर से हुआ विशाल रैली का आयोजन

यमुनानगर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार को जगाधरी स्थित नई अनाज मंडी में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा राम भी मौजूद रहे। जिन्होंने हरियाणा में पार्टी के मजबूत होने की बात कही। उत्तर प्रदेश में बसपा छोड़कर जा रहे लोगों पर टिप्पणी करते हुए राजा राम ने कहा कि यहां लाखों लोग बसपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में अगर कोई बसपा छोड़ कर जाता है तो पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
Share this article