Looks like you've blocked notifications!

उदयपुर में मल्हार की शुरुआत

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर की ओर से उदयपुर के शिल्पग्राम में आयोजित दो दिवसीय शास्त्रीय नृत्य व संगीत संध्या ‘‘मल्हार’’ की शुरूआत शनिवार को हुई। जिसमें सुधा रघुरामन ने अपने गायन से जहां सुरो की वर्षा की वहीं आॅडिसी में ‘‘वर्षा’’ की प्रस्तुतियों ने कला रसिको को श्रावण भादो में ‘‘मल्हार’’ का आभास करवाया। शिल्पग्राम के दप्रण सभागार में आयोजित दो दिवसीय सांझ की शुरूआत कर्नाटक शैली की प्रख्यात गायिका सुधा रघुरामन के गायन से हुई। कई देशो में अपने गायन की रस वर्षा कर चुकी सुधा रघुरामन ने अपने गायन की शुरूआत राग अमृत वर्षिणी से की। जिसमें उन्होने आलाप, ताल, कृति व सरगम के माध्यम से वर्षा ऋतु का वर्णन किया। कार्यक्रम में लावण्य बिखेरा निवेदिता महापात्र के दल के आॅडिसी नृत्य ने जिसमें संगीत, लय और भाव मुद्राओं का अनुपम युग्म था। आॅडिसी शैली में सर्वाधिक आनन्द उस समय आया जब नृत्यांगनाओं ने ‘‘वर्षा’’ में अपने हाव-भाव व दैहिक संचालन से वर्षा ऋतु के साथ-साथ प्रकृति के अनुपम सौन्दर्य को मोहक अंदाज में अभिव्यक्त किया। राग मेघ में निबद्ध रचना ‘‘बरसो रस नयन अना...’’ में प्रकृति के अनुपम सौन्दर्य का वर्णन किया गया उदयपुर के कला रसिकों को आॅडिसी नृत्य शैली का शुद्ध पक्ष संकरा वर्णन में देखने को मिल सका। राग संकरावरण पल्लवी पर आधारित इस रचना में नृत्य पक्ष जहां लावण्य पूर्ण था, वहीं संगीत ने प्रस्तुति को रस प्रदान किया तथा नृत्यांगनाओं ने अपनी मोहिनी मुद्राओं से दर्शकों को मंत्र मुध सा कर दिया।
Share this article