बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अस्ताना में आयोजित
शांगहाई सहयोग संगठन यानी एसओसी की 17वीं शिखर बैठक में भाग लिया।चीनी साहयक विदेश
मंत्री ली हुइलाइ ने अस्ताना में मीडिया को बताया कि यह एशिया और यूरोप
के प्रति चीन की एक महत्वपूर्ण राजनयिक कार्रवाई है,जो एसओसी के निरंतर,स्थिर और
स्वस्थ विकास को आगे बढ़ाने,एसओसी सदस्यों के सामने खतरे और चुनौतियों का मुकाबला
करने,विकास और पुनरुत्थान का काम पूरा करने के में बड़ा महत्व रखता है।
शी हुइलाइ ने कहा कि नये अध्यक्ष देश के नाते चीन अन्य सात सदस्य
देशों के साथ घनिष्ठ सहयोग कर सहयोग का विस्तार करने की कोशिश करेगा ताकि शांगहाई
सहयोग संगठन क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता, समान विकास और समृद्धि में अधिक भूमिका
निभा सके साथ ही विभिन्न देशों की जनता को अधिकाधिक ठोस लाभ मिले।स्त्रोत-चाइना रेडियो इंटरनेशनल,बीजिंग