Looks like you've blocked notifications!

कॉलेज छात्राओं पर हमले के विरोध में महिला जागृति मंच ने किया विरोध प्रदर्शन

दौसा (ब्यूरो)। दौसा में कॉलेज जा रही छात्राओं पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने के विरोध में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में बताया कि दौसा शहर में बाइक सवार बदमाशों द्वारा कॉलेज छात्राओं पर चाकू से वार करने आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की जाए। दौसा शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आए दिन राह चलती महिलाओं के साथ चैन स्नैचिंग और अब तो कॉलेज छात्राओं पर धारदार हथियारों से हमला कर चोटिल करने, मोबाइल छीनने जैसी वारदातों को दिनदहाड़े अंजाम दिया जा रहा है। जिसके चलते यहां महिलाओं छात्राओं सहित आमजन में भय व्याप्त है। कॉलेज जा रही दो छात्राओं पर सरेआम दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक बच्ची का गला तो दूसरी के हाथ पर वार किया गया। जिससे दोनों छात्राओं को गले व हाथ पर घाव हो गया। हालांकि किसी अनहोनी से बच गई। इस तरह की वारदातों के चलते शहर का माहौल खराब हो रहा है और पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए और दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए। विवेक शर्मा, देवेन्द्र जैमन, राकेश राजवंशी, पवन सैनी, अंकित शर्मा, निर्मल गुर्जर आदि थे।
Share this article