Looks like you've blocked notifications!

अजित ने दिया था 54 MLA के समर्थन का भरोसा, शरद पवार को भी था पता : फडणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हुए थे और तीन दिन बाद ही 24 अक्टूबर को नतीजे आ गए। जनता ने शिवसेना और भाजपा के गठबंधन पर मोहर लगाई थी। हालांकि कुछ बातों पर सहमति नहीं बनने से सरकार नहीं बन पाई। करीब एक महीने तक सभी दलों द्वारा खूब राजनीतिक चालें चली गईं। इसी का नतीजा था कि 23 नवंबर की सुबह राजभवन में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि तीन दिन के भीतर ही दोनों ने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य में राकांपा-कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनी और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने। फडणवीस ने अब जाकर अजित के साथ शपथ लेने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। फडणवीस ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा कि अजित ने उन्हें एनसीपी के सभी 54 विधायकों के समर्थन का भरोसा दिया था। अजित मेरे पास सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर आए थे।
Share this article