लंदन। लंदन के बरो मार्केट इलाके और लंदन ब्रिज पर आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी हमले के वक्त अल्लाह-अल्लाह चिल्ला रहे थे। घटना के चश्मदीदों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि आतंकियों ने वारदात से पहले चीखकर कहा, यह अल्लाह के लिए है। लंदन पुलिस के मुताबिक, इन दोनों हमलों में 3 आतंकियों के शामिल होने की खबर है, जिन्हें मार गिराया है। वहीं, इन हमलों में 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।