सर्वे के अनुसार बीजेपी की सरकार केन्द्र व प्रदेश में अच्छी और
मजबूत स्थिति में है। हम अपने कार्यों एवं योजनाओं तथा कार्यकत्र्ताओं के
दम पर प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक
कार्यकर्ता केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में
लोगों को अवगत करवाने और उन्हें यह आश्वस्त करे कि सरकार ने जनकल्याण के
लिए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता के साथ प्रत्येक वर्ग किसान, मजदूर,
व्यापारी, उद्योग, सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों आदि के लिए कार्य किया है।
पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए एक अलग मंत्रालय भी बनाया गया है। उन्होंने
कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 7900 घोषणाएं हो चुकी है
जबकि पूर्व की सरकार के 10 साल के कार्यकाल में लगभग 6500 घोषणाएं हुई थी।
हमने जनता के साथ ईमानदारी एवं निष्पक्षता का व्यवहार किया है, जिसे हमने
सिर्फ कहा ही नहीं बल्कि धरातल पर भी उतारा है। हमारी सरकार ने प्रदेश के
युवाओं को मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं जो कि जनता में चर्चा
का विषय है। युवाओं को ईमानदारी से नौक री देना इसका लोगों पर बहुत ही
सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और हम प्रदेश में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने
कहा कि चुनाव में टिकट किसी को भी मिले वही जीतकर आएगा। जिसे कमल की कली
मिलेगी वह पार्टी का कार्यकत्र्ता ही होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा
चलाई गई योजनाओं का कार्यकत्र्ताओं का लोगों के सामने बार-बार स्मरण करने
से अच्छे पहलू सामने आते हैं और इससे नए लोग जुड़ते हैं।