Looks like you've blocked notifications!

केन्द्र की योजनाओं एवं मुद्दों पर लडेंग़े लोकसभा चुनाव: CM मनोहर लाल

रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए शीघ्र ही पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। प्रत्येक पन्ना प्रमुख 50 से 60 वोटरों से सम्पर्क करेगा और केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएगा। पन्ना प्रमुख प्रत्येक ट्टकीट्ट वोटर से सम्पर्क करेगा और पार्टी के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करेगा। मनोहर लाल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्थित राधाकृष्णन ऑडिटोरियम के सभागार में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मनोहर लाल ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कहा कि लोकसभा चुनाव में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं मुद्दों की चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में मतदाता सम्पर्क अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री देश की सवा सौ करोड़ जनता को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाते हैं और उन्हें लागू करते हैं।
Share this article