Looks like you've blocked notifications!

Lockdown को तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लगा झटका, यहां जानिए आखिर है क्या

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने को तेलंगाना से आई एक खबर से बडा झटका लगा। दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेकर लौटें 6 लोगों की मौत कोरोना से हो गई । इसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया । क्योंकि पूरे देश से लोग भाग लिए थे। इसके बाद हर कोई जानना चाहता है कि 'तबलीगी जमात' है क्या। तेलंगाना के छह लोगों की मौत के बाद अभी तक 24 लोग कोविड-19 के पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद अब यह आशंका जताई जा रही है कि इसमें शामिल 200 के करीब लोग कोरोना के संक्रमित हो सकते हैं।तबलीगी जमात के मरकज का कोरोना कनेक्शन सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए इस पूरी घटना की निंदा की है और कहा कि सब सारे मंदिर और मस्जिद बंद हैं तो फिर ऐसे हरकत क्यों हुई।उन्होंने बताया कि मरकज से 1500 लोगों को निकाला गया है, 12 मार्च को मरकज में देश-विदेश से लोग आए थे। टेस्ट में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें भर्ती कराया गया है। सर्दी-जुकाम से पीड़ित 86 की हालत स्थिर है। जिस कार्यक्रम में ये लोग पहुंचे थे उसका नाम है मरकज तबलीगी जमात।क्या है तबलीगी जमात और मरकज...
Share this article