Looks like you've blocked notifications!

Telangana Election Result : बीजेपी-1, टीआरएस-88, कांग्रेस-19, अन्य-11

तेलंगाना। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी न केवल हार का सामना करना पड़ा है, यहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को भी का मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस नेतृत्व वाले पीपुल्स फ्रंट की जीत की स्थिति में जिन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा था, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा है। टीआरएस पार्टी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में शानदार वापसी की है, यहां पर टीआरएस पार्टी दो तिहाई वोटों से भी ज्यादा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री केसीआर 51,514 वोटों से जीत चुके हैं। टीआरएस सुप्रीमो और तेलंगाना के कार्यवाहक CM के चंद्रशेखर राव ने कहा है कि वह राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय तौर पर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने अन्य राजनीतिक दलों से बात की है, हम राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं।' टीआरएस सुप्रीमो KCR ने गजवेल विधानसभा सीट पर 50 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। मडचल से टीआरएस उम्मीदवार मल्ला रेड्डी जीते। उन्हें 90 हजार वोट मिले। तेलंगाना के केयरटेकर मिनिस्टर और टीआरएस के उम्मीदवार तलासनी श्रीनिवास सानथ नगर सीट से 32 हजार वोटों से जीते। बीजेपी के सीनियर नेता किशन रेड्डी अंबरपेट सीट से हारे। उन्हें टीआरएस के कलेरू वेंकटेश ने हराया। उत्तम कुमार रेड्डी की पत्नी पद्मावती कोडड से हारीं। AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी चंद्रयान गुट्ट सीट से जीते।
Share this article