Looks like you've blocked notifications!

तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप

ऋतु भार्गव, मेरठ। मेरठ देहात के सरधना क्षेत्र में करनाल हाईवे पर सोमवार सुबह एक तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। माना जा रहा है किसी वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई। जिसकी सूचना पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार मेरठ- करनाल हाइवे पर बपारसी गांव के पास सोमवार सुबह तेंदुए का शव लोगों ने सड़क पर पड़ा देखा गया। जिस पर ग्रामीणों ने तुरंत ही वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना वन अफसर मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। गांव वालों का कहना है कि जंगल से सटे इलाके में तेंदुआ कई दिन से देखा जा रहा था। इसकी वजह से इलाके में दहशत थी। वन विभाग के अधिकारियों को गांव वालों ने कई बार सूचना दी लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब तेंदुआ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। तेदुआ के पैरों पर चोट के निशान देखे गए हैं। इससे लगता है कि उसकी हादसे में मौत हुई। हालांकि अफसर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।
Share this article