बुधवार को पाकिस्तान के फैसलाबाद में
जमात-उद-दावा के कार्यकर्ताओं की बैठक में हाफिज सईद ने कहा, हिजबुल कमांडर
बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में हुए विरोध-प्रदर्शनों की अगुवाई
लश्कर का एक कमांडर कर रहा था। हाफिज ने उस शख्स का नाम अमीर बताया है। यह
प्रदर्शन पाकिस्तान के समर्थन में कश्मीरियों को एकजुट करने के लिहाज से
शुरू किए गए थे।