बीते
दो दिनों से पाकिस्तान सरकार ने कश्मीर में भडक़ी हिंसा को और बढ़ाने की
कोशिश की है और इसे सिविल राइट से जोडक़र फायदा उठाने की भी कोशिश कर रही
है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने यूएन से संपर्क साधा तो वहीं, पाकिस्तानी
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर में मारे गए हिजबुल आतंकी बुरहान वानी
को शहीद करार दिया था। कई पाकिस्तानी एनजीओ और मीडिया ने कश्मीर में भडक़ी
हिंसा को भारत के खिलाफ विद्रोह की तरह पेश करते हुए इसे पाकिस्तान में
शामिल होने की आवाज बताया है।