नई दिल्ली। पाकिस्तान का एक बार फिर नापाक चेहरा सामने आया है। मुंबई आतंकी
हमलों का मास्टरमांइड हाफिज सईद ने कबूल किया है कि कश्मीर में भडक़ी हिंसा
की अगुवाई लश्कर का कमांडर कर रहा था। हमेशा खुद को लश्कर-ए-तैयबा से अलग
बताने वाले हाफिज ने 26/11 हमलों के बाद पहली बार आतंकी संगठन के बारे में
सार्वजनिक तौर पर कुछ कहा है।पाकिस्तान समेत दुनिया भर में लश्कर के
बैन होने की वजह से हाफिज सईद हमेशा जमात-उद-दावा को खुद का संगठन बताते
हुए खुले तौर पर लश्कर से कनेक्शन होने की बात से इनकार करता रहा।