प्रतापगढ़। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। चकुंडा गांव में की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने मौके से एक हजार अवैध शराब के पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश से चकुंडा गांव में बिक्री के लिए ये शराब लाई गई थी।