उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार अकबर, बाबर और औरंगजेब जैसे कलंक
कथा लिखने वाले बादशाहों को इतिहास से निकालने की तैयारी कर रही है। मुद्दा
गरमाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोम द्वारा
ताजमहल पर दिए गए विवादास्पद बयान पर उनसे सफाई मांगी है। योगी ने साथ ही
कहा कि ताजमहल भारतीय मजदूरों की मेहनत से खड़ा हुआ है और यह हमारे लिए
बेहद ही महत्वपूर्ण है। योगी हालांकि इससे पहले ताजमहल के बारे में सोम
जैसा ही बयान देते रहे हैं।