Looks like you've blocked notifications!

कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनने पर बांटे लड्डू , फोडे पटाखे

बठिंडा। पंजाब में आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा 10 वर्ष बाद सत्ता संभालने व बठिंडा से जीते कांग्रेसी प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल को वित्त व आबकारी मंत्री बनाये जाने की खुशी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बठिंडा शहरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में लड्डू बांटे गये व पटाखे चलाये गये। इस अवसर पर जिला महासचिव रूपन्द्रि बिंदरा, इंटक नेता प्रीतम सिंह बराड़, युवा नेता बलजीत सिंह, संतोष यादव, रजनी बाला, डा. हरभजन सहोता, राज रानी, वजिय गोयल, निगम पार्षद राजा सिंह सहित अन्य वर्कर उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष मोहन लाल झुंबा ने कहाकि अब पंजाब फिर से तरक्की की राह पर चलेगा जबकि अकालीदल के शासन में नशा तस्करों ने पंजाब को नशे में डुबो दिया गया था। व्यापार ठप्प हो कर रह गया था। झुंबा ने कहाकि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार का मुख्य एजैंडा पंजाब में बेरोजगारी समाप्त करना, नशों को समाप्त करना , प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देना है।
Share this article