Looks like you've blocked notifications!

प्रवासी मजदूरों का वोट बनाने के लिए श्रम विभाग ने नोडल अधिकारी लगाने का फैसला

चंडीगढ़। पंजाब राज्य में मेहनत मज़दूरी करने के लिए आए हुए मज़दूरों की वोटें बनाने को यकीनी बनाने के लिए पंजाब राज्य के श्रम विभाग द्वारा हरेक जिले में नोडल अधिकारी लगाने का फ़ैसला लिया गया है। इस सम्बन्ध बुधवार को यहां मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू और आर.वेंकटरथनम प्रमुख सचिव श्रम के नेतृत्व में राज्य समूह सहायक श्रम कमिशनर और श्रम एवं सुलह अधिकारी की मीटिंग की गई। मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने कहा कि लोकतंत्र में हरेक व्यक्ति की भूमिका है इसलिए हरेक योग्य व्यक्ति की वोट बनानी बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य में प्रवासी मज़दूरों की बड़ी संख्या है और इनमें से ज़्यादातर प्रवासियों की वोटें नहीं बनीं और यह लोग पंजाब राज्य में लम्बे समय से रह रहे हैं। इसलिए यह ज़रूरी बन जाता है कि इनकी भी वोट प्रक्रिया में भागीदारी हो सके।
Share this article