Looks like you've blocked notifications!

यातायात नियम तोड़े तो घर पहुंच जाएगा चालान

कुरुक्षेत्र। यातायात के नियमों की अवेहलना करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। यदि आप ट्रैफिक पुलिस से बच भी निकले तो भी आपको जुर्माना तो देना हो होगा। क्योंकि पुलिस प्रशासन अब जल्द ही ई-प्रणाली से चालान काटना प्रारंभ कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह के अनुसार इस प्रणाली से अब तक 12 वाहन चालकों के चालान काटे गए है। इन चालानों को डाक के जरिए ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले लोगों के घर पहुंचाया जाएगा। ई-चालान प्रणाली के तहत फिलहाल नए बस स्टैंड के पास वाहन चालकों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया है। सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ जीरो टोलरेंस फॉर ट्रैफिक अभियान को प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान 15 सितम्बर तक जिले में विभिन्न थानों व चौंकियों के अंतर्गत कुल 1 हजार 64 चालान किए है।
Share this article