Looks like you've blocked notifications!

पाटीदार 16 को कोटा आएंगे

कोटा । राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष श्रीकृण पाटीदार 16 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे कोटा आएंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि जन अभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आरके पुरम सेक्टर बी में मुकंदरा इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. द्वारा निर्मित आवासीय भवन का उद्घाटन कर दोपहर 1 बजे झालावाड के लिए रवाना होंगे। बैठक 17 को जिला स्तर पर जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण संबंधी कार्य समन्वय हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जिला सांख्यिकी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। साप्ताहिक समीक्षा बैठक 16 को जिले के मौसमी बीमारी, विद्युत, पेयजल, सडक सहित इत्यादि विभागों की विभागीय सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक जिला कलक्टर रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे टैगोर हॉल में आयोजित की जाएगी।
Share this article