Looks like you've blocked notifications!

एमबीएस अस्पताल :मरीजों की संख्या बढी़, वार्डों में बेड की हुई कमी

कोटा। संभाग के सबसे बडे़ एमबीएस अस्पताल में डेंगू से पीडित मरीजो की संख्या लागातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में अब अस्पताल के वार्डो का हाल ऐसा हो गया है कि वार्डों में मरीजों के लिए बेड भी कम पड़ गए हैं। जिसके बाद मरीजों का जमीन पर ही इलाज हो रहा है। लेकिन इन सबके बीच अस्पताल प्रशासन की लापरवाही मरीजों पर इस कदर हावी है कि मरीजों काे वार्डो में बेड लेने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं परिजनों के साथ नही होने पर देश के अलग-अलग स्थानो से आने वाले सैकडो़ं कोचिंग छात्रो को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
Share this article