कोटा। कोटा में हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी। प्रदेश के
गृह मंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने् अपने एक दिवसीय पर दौरे के दौरान एक समारोह में यह घोषणा की। कोटा पहुंचने पर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कटारिया का स्वागत किया। इस दौरान कटारिया ने हाडौती
व्यापार एवं महासंघ के तत्वाधान में हाडौती संभाग की समस्त व्यापारिक एवं औद्योगिक
संस्थानो के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान गृह मंत्री कटारिया
ने कहा की कोटा में हवाई सेवा शुरू करने के लिए सरकार प्रयासरत है। केन्द्र सरकार
की योजना के तहत कोटा में हवाई सेवा को जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
वहीं स्मार्ट सिटी की बात पर कटारिया ने कहा की शहर को स्मार्ट सिटी की लिस्ट में
शामिल करने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। ईष्या की भावना से कोई काम नहीं
होता। इस दौरान कटारिया ने अपराध की रोकथाम पर बोलते हुए कहा की अपराधी को पकडने
के लिए पुलिस को जब भी सफलता मिली है की वो मोबाईल की लोकेशन की वजह से मिली है
ऐसे में अपराधियों की धडपकड के लिए मोबाईल लोकेशन संबंधी जो भी सुझाव दिए जाऐगें
वो जयपुर की मीटिंग में भी उठाए जाएंगे।