इस खंड के नए पांच किमी के विस्तार से शहर के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों और
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, जो अंडर-17 फीफा विश्व कप का स्थल है, उसे जोडऩे
में मदद मिली है। यहां शनिवार को पहला मैच खेला जाएगा। कोच्चि मेट्रो
प्रशासन को उम्मीद है कि नए सिरे से परिचालन शुरू होने के बाद दैनिक
यातायात दोगुना हो जाएगा और लगभग 60,000 यात्रियों को सफर करते हुए देखा
जाएगा। परियोजना का दूसरा चरण (सात किमी) दो हिस्सों में फैला हुआ है। पांच
किलोमीटर के पहले खंड का कार्य प्रगति पर है। कोच्चि मेट्रो की कुल लंबाई
(त्रिपुनीथुरा तक) दोनों खंडों को मिलाकर 25 किलोमीटर है। इस परियोजना का
दूसरा चरण अगले तीन साल में बनकर तैयार होने की संभावना है। कोच्चि मेट्रो
की शुरुआत ओमन चांडी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान 2012 में हुई थी,
जिसकी कमान श्रीधरन के हाथों में सौंपी गई थी।