यूपी 100 की सुविधा शहर-देहात, दिन-रात सभी
व्यक्तियों को हर समय उपलब्ध रहेगी। इस प्रणाली के संचालन में 01 रुपए प्रति महीने
प्रति व्यक्ति का खर्च आएगा, जो कि सुरक्षा जैसी बड़े सवाल के लिए काफी कम है। प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पण्डा ने बताया कि यूपी 100 पुलिस आपातकालीन
प्रबन्धन प्रणाली को 11 महीने की अल्प अवधि में तैयार किया गया है। यह एक चुनौतीपूर्ण
कार्य था, जिसे समुचित समन्वय
एवं प्रबन्धन से पूरा किया गया है। इस प्रणाली के उपयोग के लिए प्रदेशवासी मोबाइल
या लैण्डलाइन फोन, एस0एम0एस0, एम0एम0एस0, ई-मेल, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपएयह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS