Looks like you've blocked notifications!

जानिए कैसे काम करेगा यूपी 100

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट "यूपी 100" को आज से प्रदेश के 11 जिलों में प्रारम्भ किया गया।इस योजना में 700 पीआरवी इंनोवा शहरी क्षेत्रों में तथा 2500 पीआरवी बोलेरो ग्रामीण क्षेत्रो में घटना स्थल पर शीघ्रता से पहुंचने व पेट्रोलिंग के लिए लगाई जाएँगी। मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि यूपी 100 के माध्यम से पूरे प्रदेश के किसी भी कोने में किसी भी नागरिक की आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस 20 मिनट के अंदर उपलब्ध होगी। इस प्रणाली केे शुरू होने के बाद इसकी जो कमियां सामने आएंगी, उन्हें भी दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना अन्य प्रदेशों के लिए एक उदाहरण साबित होगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। यूपी 100 प्रणाली अभी 11 जिलों लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, वाराणसी, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, झांसी, रामपुर में शुरू की गई है। आगामी 10 दिसम्बर तक इस प्रणाली का लाभ पूरे प्रदेश को मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन ने कहा कि यूपी 100 पुलिस आपातकालीन प्रबन्धन प्रणाली प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बेहतरी के लिए एक बहुत बड़ी पहल है। यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपएयह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
Share this article