Looks like you've blocked notifications!

किसान कांग्रेस के संयोजकों की नियुक्तियां

शिमला। जिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण किसान खेत मजदूर कांग्रेस के संयोजक बलविन्द्र कंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के विभिन्न ब्लाकों में किसान खेत मजदूर कांग्रेस के संयोजकों व सह संयोजकों की नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। बलविन्द्र कंवर ने कहा कि इन नियुक्यों में मदन शर्मा को किसान खेत मजदूर कांग्रेस ब्लाक ठियोग का संयोजक, पवन सिंह को ब्लाक रामपुर का संयोजक, राजेश भण्डारी को ब्लाक चौपाल का संयोजक और सचिन कंवर को ब्लाक नारकण्डा का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य ब्लाकों में किसान खेत मजदूर कांग्रेस के संयोजकों की नियुक्तियां की जाएंगी और किसान सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
Share this article